छत्तीसगढ़

 फेटैलिटी कम करने में रोड साइनेज जरूरी : श्री प्रदीप कुमार लाल

रायपुर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक-स्पॉट्स की पहचान, उनके उपचार एवं रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

तकनीकी सत्र के दौरान रोड सेफ्टी विशेषज्ञ श्री विवेक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्लैक-स्पॉट्स की पहचान और उनके समाधान से जुड़ी विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से ब्लैक-स्पॉट्स विश्लेषण और समयबद्ध सुधार कार्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं।

कार्यशाला में एनएचएआई के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए रोड साइनेज, स्पीड मैनेजमेंट, उचित लेन मार्किंग और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। एनएचएआई हाईवे सुरक्षा को बेहतर बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने और ब्लैक-स्पॉट्स सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जे.पी. तिग्गा, कार्यपालन अभियंता श्री रविंद्र खांबरा और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यपालन अभियंता श्री रामवीर यादव सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की विभिन्न परियोजना इकाइयों के परियोजना निदेशक श्री मुकेश कुमार (बिलासपुर) एवं श्री डी.डी. पार्लावार (कोरबा) भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button