क्राइमछत्तीसगढ़

धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी प्रेम दुबे, राकेश बाघ गिरफ्तार

थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत अलग स्थानों पर चाकू लहराते पाये गये आरोपीगण।

आरोपीगण पूर्व में भी लड़ाई-झगड़ा मारपीट के प्रकरण में जा चुके है जेल।

आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

विवरण- थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि विजय नगर भनपुरी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा विजय नगर भनपुरी पहुंचकर आरोपी राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र-24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1145/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार दिनांक 24.10.2025 को खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कविलाश नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है कि तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा कविलाश नगर भनपुरी पहुंचकर आरोपी प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र-20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1146/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।*नाम गिरफ्तार आरोपीगण*

01. *राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र 24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर।

*02. *प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button