छत्तीसगढ़

सोराज वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा क्ले कैशल कॉलोनी में लगाए गए 50 पौधे एक पेड़ मां के नाम के तहत पेड़ों की रक्षा सुरक्षा का लिया गया संकल्प

एक पड़ मां के नाम की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में की जहां पूरे देश में इस अभियान को प्रमुखता से लिया गया क्योंकि ये अभियान सीधे-सीधे जनमानस से जुड़ा और भावनात्मक अभियान था इस अभियान के तहत सोराज वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संकल्प लिया गया प्रदेश को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का इसी तारतंभ में क्ले कैशल कॉलोनी डुंडा में 50 पौधे लगाए गए

कॉलोनी वासी और सोराज वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधे लगाने के साथ ही साथ इसे पेड़ बनाने का संकल्प लिया जहां बच्चों की तरह इस पौधों को देखभाल किया जाएगा वही छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन विभाग का भी आभार व्यक्त किया विभाग भी लगातार छत्तीसगढ़ को हरा भरा बनाने का लक्ष्य पूरा कर रहा है जहां विभाग की मदद से ही पौधे प्राप्त हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button