छत्तीसगढ़

वाणिज्यिक कर विभाग में 9 अधिकारियों का तबादला, देखें सूची…

रायपुर । वाणिज्यिक कर (राज्य कर) विभाग में अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी आदेश में कुल 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। विभागीय आदेश के अनुसार विभिन्न संभागों और वृत्त कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार:
अजय देवांगन, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, कार्यालय संयुक्त आयुक्त जगदलपुर संभाग से स्थानांतरित होकर राज्य कर आयुक्त मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किए गए हैं।

सुमित कुमार महोबिया, राज्य कर उपायुक्त, बीआईयू बिलासपुर से संयुक्त आयुक्त राज्य कर, सरगुजा संभाग अंबिकापुर भेजे गए हैं।

शारदा मिश्रा, राज्य कर सहायक आयुक्त (सचिव, वाणिज्य कर अधिकरण, नवा रायपुर) को कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ किया गया है।

आनंद कुमार डोंगरे, सहायक आयुक्त, रायपुर वृत्त-8 से कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।

सुरेंद्र कुमार पटल, सहायक आयुक्त, कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ से बेमेतरा वृत्त भेजे गए हैं।

चित्ररेखा भूआर्य, राज्य कर अधिकारी, रायपुर वृत्त-11 से दुर्ग वृत्त-03 में पदस्थ की गई हैं।

अंशु शुक्ला, राज्य कर अधिकारी, बिलासपुर वृत्त-3 से संयुक्त आयुक्त राज्य कर, सरगुजा संभाग अंबिकापुर कार्यालय में स्थानांतरित की गई हैं।

सुनीता सोनी, राज्य कर अधिकारी, भाटापारा वृत्त से रायपुर वृत्त-2 में पदस्थ की गई हैं।

आशीष कुमार साहू, राज्य कर निरीक्षक, बीआईयू दुर्ग संभाग से दुर्ग वृत्त-2 में भेजे गए हैं।


विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक दृष्टि से यह तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button