बदलते मौसम में वायरल इंफेक्शन से हो गए है परेशान, इन उपायों से सेहत का रखें ख्याल

मानसून के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कभी बारिश तो कभी तेज उमस की वजह से इसका असर सेहत पर बुरी तरह से बढ़ता है। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ता है तो वहीं पर कई लोगों की इम्युनिटी को बुरी तरह से प्रभावित करता है।
बदलते मौसम के असर की वजह से खांसी-जुकाम, गले में खराश औऱ वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है। इस मौसम में बदलाव के साथ आपको सेहत का सही तरह से ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है। चलिए जानते है किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
वायरल संक्रमण का खराब असर
बदलते मौसम के साथ वायरल संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ने लगता है। आमतौर पर बुखार और शरीर में दर्द जुड़ा होता है। एलर्जी में छींक, नाक बहना और आंखों में पानी जैसी तकलीफ ज्यादा होती है। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि लगातार 3–4 दिन लक्षण बने रहने पर टेस्ट और जांच करानी चाहिए। इसके अलावा ही बदलते मौसम में हवा की नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव,अस्थमा पेशेंट्स के लिए तकलीफदेह होते है। यहां पर 2023 की जर्नल ऑफ अस्थमा में छपी एक स्टडी में इस मौसम के बदलाव को लेकर बात कही गई है।
मौसम के ट्रांजिशन पीरियड में अस्थमा अटैक की संभावना 30 फीसदी तक बढ़ जाती है। ठंडी हवा में मौजूद धूलकण सांस की नली को और ज्यादा संकुचित कर देते हैं।
ठंडे मौसम में बढ़ती है समस्याएं
मौसम में बदलाव के साथ ही जब बारिश के बाद ठंड का मौसम आता है तो कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती है। स्किन ड्राईनेस, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ने लगते हैं। दूसरी तरफ, बुजुर्गों और गठिया से पीड़ित लोगों को जोड़ों में अकड़न और दर्द महसूस होने लगता है। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि ठंडे तापमान और लो-प्रेशर वातावरण के कारण जोड़ों के टिश्यूज सिकुड़ जाते हैं, जिससे दर्द और स्टिफनेस बढ़ती है। तो आखिर वो उपाय क्या हैं जिनसे अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकें और दिक्कतों को बाय-बाय कह सकें।
इन हेल्दी डाइट का करें सेवन
आप बदलते मौसम के साथ अपनी डाइट का भी सही तरह से ख्याल रख सकते है। स्टडी के अनुसार, बदलते मौसम में विटामिन सी और जिंक युक्त आहार (नींबू, आंवला, गुड़, हरी सब्ज़ियां) इम्युनिटी बढ़ाते हैं। गुनगुना पानी पानी से और भाप लेने से सांस संबंधी दिक्कतों से बच सकते हैं, तो मॉइस्चराइजर और एंटी-फंगल केयर स्किन को सुरक्षित रख सकता है। सबसे अहम बात सर्दियों की शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज और धूप जोड़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप योगासन भी कर सकते है। बस दो-चार आसान से उपाय और ट्रांजिशन पीरियड से सेहत सही होती है।