छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने अपने बच्चों के जन्मदिन पर बेलोतीपारा स्कूल में कराया न्योता भोज

कोंडागांव, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को अपने बच्चों के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बेलोतीपारा (मसौरा) में विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत उन्होंने विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन भेंट किया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। न्योता भोज में खीर, पूरी, सब्जी एवं पुलाव परोसा गया, जिसका विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आनंद लिया।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती शुक्ली बाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल, बीआरपी श्री अशोक साहू, प्रधानाध्यापिका श्रीमती हीना साहू, श्रीमती सुनीता मरकाम, संकुल प्राचार्या श्रीमती रीबा जान तथा संकुल समन्वयक तरुण देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पोषण योजना को सामुदायिक सहयोग से अधिक प्रभावी और पोषक बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘न्योता भोज’ की अभिनव पहल की गई है। यह अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या सामाजिक संगठन जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर अपने नजदीकी विद्यालय, आश्रम या छात्रावास में बच्चों के लिए न्योता भोज आयोजित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button