छत्तीसगढ़

संत राजाराम साहेब की वर्सी महोत्सव मे नारी शक्ति ने गजे – बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

शदाणी दरबार के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि कलश यात्रा सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य, यज्ञ या कथा (जैसे श्रीमद्भागवत) से पहले की जाने वाली एक पवित्र परंपरा है। यह यात्रा भक्ति, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है.

इस कलश यात्रा को शदाणी दरबार के पीठाधीश संत युधिष्ठिरलाल जी ध्वज लहराकर जय जय शदाराम के नारे लगाते हुये कलश यात्रा निकली जाती है इस कलश यात्रा मे सबसे पहले गुरुमाता दीपिका शदाणी और पावनी शदाणी की अगुवाई मे महिलाएं सिर पर कलश रखकर दिव्य शक्ति का आह्वान करती हैं। कलश में जल, नारियल और आम के पत्ते होते हैं, जो पूर्णता, समृद्धि और देवताओं के वास को दर्शाते हैं।

कलश यात्रा में समस्त देवी-देवताओं, तीर्थों और वेदों का वास माना जाता है।
इसे सिर पर धारण करने से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
मातृ शक्ति द्वारा इस कलश यात्रा को नगर या क्षेत्र में घुमाने से वहां के वातावरण में सकारात्मकता आती है, जिससे सुख, समृद्धि, धन-धान्य और आरोग्य में वृद्धि होती है।
ऐसी मान्यता है कि कलश यात्रा में शामिल होने से पापों का नाश होता है और घर व मन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
यह परंपरा सनातन धर्म की समृद्ध संस्कृति और आस्था को जीवित रखती है।
कलश के नीचे रौली-अक्षत रखना और उसमें जल के साथ नारियल रखना, देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का संकेत माना जाता है।

इस कलश यात्रा मे छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर से आये भक्तो ने जैसे नगर निगम एम आई सी सदस्य अनामिका सिंग , राजिम से विजेता देवानी , राजनांदगाव से दिव्या जसवानी , अधिवक्ता विश्वदिनी पांडे , खुशी पंजवानी ,

मेगा हेल्थ मेडिकल कैम्प
संत राजाराम साहेब जी की 66 वीं वर्सी महोत्सव के अवसर पर शदाणी दरबार में आयोजित विशाल मेगा हेल्थ कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श, जाँच और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस शिविर मे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भीषम शदाणी , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अदिति शदाणी , एम डी मेडिसिन डॉक्टर अजीत शदाणी , डॉक्टर शान्या , डॉक्टर पूजा , ने एक महत्वपूर्ण पहल की है.
जहाँ अनुभवी चिकित्सकों की टीम मुफ़्त उपचार सेवाएँ प्रदान करती है।

जहाँ सेवा ही सर्वश्रेष्ठ धर्म है पिछली बार की तरह, इस बार भी शदाणी दरबार का संकल्प है कि स्वास्थ्य सेवाएँ हर जरूरतमंद तक पहुँचें, और वह भी निःशुल्क और सम्मान के साथ शिविर स्तर पर ही निःशुल्क टेली-मेडिसिन, रक्त जाँच, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी (ECG), हेपेटाइटिस बी स्क्रीनिंग और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button