छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

आरंग। थाना Arang पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अप० क्र० 153/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1), 87, 3(5) बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

घटना दिनांक 11.03.2026 की दरम्यानी रात लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच ग्राम बरछा में हुई। प्रार्थी की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को दिनांक 13.03.2026 को बरामद किया तथा विधिवत महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष उसका कथन दर्ज किया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुर्रे (23 वर्ष) एवं कैलाश कुर्रे (22 वर्ष) निवासी सतनामी पारा नारा, थाना आरंग, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है ओर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जहां से उसे केंद्रीय जेल रायपुर विरुद्ध किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button