डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मानममता कालिया की अध्यक्षता में दिल्ली में हुआ सम्मान

रायपुर। बीपीए फाउंडेशन एवम इंडिया नेट बुक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अयोजित छठे वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन होटल क्राउन प्लाजा मयूर विहार दिल्ली में किया गया।
बी पी ए फाउंडेशन एवम इंडिया नेट बुक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यकारों के सम्मान में पुरूस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस समारोह में रायपुर, छत्तीसगढ़ से डॉ रेशमा अंसारी को पुष्पदेवी साहित्याचार्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मैट्स यूनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की विभागाध्याक्ष डा. रेशमा अंसारी बीते लगभग 20 वर्षों से हिन्दी भाषा और साहित्य के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विविध शोध-सम्मेलनों के आयोजन, भागीदारी और शोध पत्रों तथा पुस्तकों के प्रकाशन सहित विविध रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में उन्होंने विशेष योगदान दिया है। उन्हें यह सम्मान हिन्दी भाषा के विकास, उन्नयन, सम्पादन, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका हेतु दिया गया। इस समारोह के मुुख्य अतिथि हिन्दी साहित्य जगत की प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया थीं। यह सम्मान उन्हें ममता कालिया , डॉ संजीव कुमार , डॉ मनोरमा ,प्रेम जनमेजय,संतोष चौबे और बुद्धिनाथ मिश्र,सुरेंद्र मोहन पाठक जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों के हाथों प्राप्त हुआ इस आयोजन में पूरे देश भर के अलग अलग राज्यों से ऐसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था जो अनवरत हिन्दी भाषा एवम साहित्य के संवर्धन में अपना योगदान दे रहे हैउनमें संदीप अवस्थी, केशू भाई देसाई, श्याम सखा श्याम, डॉ राकेश कुमार, बलदेव भाई शर्मा,जय वर्धन, डॉ वीना आदि अनेक साहित्यकार मौजूद थे।
,बी पी ए फाउंडेशन एवम इंडिया नेट बुक के संस्थापक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि वे विधि की पढ़ाई की और सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे परंतु उनका रुझान हिन्दी साहित्य और कविताओं के प्रति रहा उन्होंने 300 से अधिक पुस्तके लिखीं हैं। अब तक पिछले 6 सालों में 400 से अधिक साहित्यकारो को सम्मानित कर प्रोत्साहित कर चुके हैं
इस वर्ष भी इस आयोजन के माध्यम से अनेक राज्यों से साहित्यकारो के रचना कर्म को सराहा गया है
डॉ रेशमा अंसारी की इस उपलब्धि पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.के पी यादव, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, उपकुलपति दीपिका ढांढ सहित विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. रेशमा अंसारी
प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हिन्दी
मैट्स विश्वविद्यालय
रायपुर (छ.ग.)
9926348979




