क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

रात को रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के 8 स्थानों पर चार घंटे के भीतर 121 चालकों पर मामला दर्ज किया

अभियान का नेतृत्व: इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त श्री विकास कुमार ने किया।

2025 का आंकड़ा पार: 2026 में एमव्ही एक्ट धारा 185 (शराब के नशे में वाहन चलाना) कुल मामले 1,724 तक पहुंच गए हैं, जो 2025 में दर्ज किए गए 1,537 मामलों से कहीं अधिक हैं।

उद्देश्य: पुलिस का कहना है ऐसी कार्यवाही का लक्ष्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।

सुरक्षा सलाह: इस नोट में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये। यदि नशे की हालत में हो तो कैब का उपयोग करें या परिवार की सहायता लें।
मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें।


ट्रैफिक पुलिस, कमिश्नरेट-रायपुर ने कहा है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये अचानक चलाए जाने वाले प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button