क्राइमछत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पर राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

👉 हैदराबाद से 03 आदतन आरोपी गिरफ्तार, 05 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद
👉 थाना बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही।

👉 घटना को अंजाम देने वाले आदतन आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया।

👉 आरोपियों की गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये बरामद।
👉 घटना के समय रखे चाकू को भी आरोपियों से किया गया जब्त।
👉 आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा 111, 112 व 310 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

👉 हैदराबाद के शेट्टी गैंग द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।

👉 गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

1शशी कुमार पिता वासु कुमार, उम्र 23 वर्ष
निवासी ग्राम सैलम तिलायम पट्टी, थाना सैलम, जिला सैलम (हैदराबाद)

2 सेट्टी विजय पिता देवेंद्र कुमार, उम्र 45 वर्ष
निवासी नामपल्ली रेलवे स्टेशन क्षेत्र, थाना बंजारा हिल्स, हैदराबाद

3 सेट्टी सूर्या पिता विजय कुमार, उम्र 31 वर्ष
निवासी गोडूपल आयतनगर, थाना रिंगरोड उप्पल नगर, जिला हैदराबाद

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 14.03.2026 को प्रार्थिया निवासी जीवन-ए कॉलोनी, राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 03:00 बजे अज्ञात 03-04 व्यक्ति उसके मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसे डराकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी क्रम में लक्ष्मीनगर निवासी प्रार्थी की मोटर सायकल ड्रीम योगा चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया।
तथा लक्ष्मीनगर बी कॉलोनी निवासी एक अन्य प्रार्थी की रिपोर्ट पर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के संबंध में अपराध क्रमांक 130/26 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना क्रम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर राजनांदगांव शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपियों के दुर्ग की ओर जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए।
इसके पश्चात दुर्ग-भिलाई, रायपुर एवं बिलासपुर के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के हैदराबाद में होने की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर सायबर सेल एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम हैदराबाद रवाना की गई, जहां दो दिन तक सतत प्रयास के बाद संदेही आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राजनांदगांव के जीवन आवास कॉलोनी में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं कारित की थीं।
घटना के बाद आरोपी दुर्ग-भिलाई होते हुए ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे, जहां अगले दिन सरकंडा थाना एवं मोपका चौकी क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया और पुनः ट्रेन से हैदराबाद भाग गए।

बरामद संपत्ति

आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया —
02 नग चांदी का दिया
01 बड़ा एवं 01 छोटा चांदी का कटोरा
06 नग चांदी की बिछिया
05 नग चांदी की बिछिया
07 जोड़ी चांदी के कान के टॉप्स
04 नग चांदी के कान के टॉप्स
02 नग चांदी का कड़ा
चांदी एवं काले मोती का बाजूबंद
01 नग चांदी का छोटा लड्डू
01 जोड़ी सोने के टॉप्स
02 जोड़ी सोने के लॉकेट
कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये है।
घटना में शामिल चाकू को भी आरोपियों से जप्त किया गया है
घटना में शामिल अन्य 02 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उपनिरीक्षक नरेश सर्वा,सउनि मनमोहन साहू, प्रधान आरक्षक जी. सीरिल,बसंत राव,धीरज डडसेना आरक्षक अविनाश झा, परिवेश वर्मा, पुनेश साहू, आदित्य ठाकुर,प्रख्यात जैन,हेमंत साहू, आशीष मानिकपुरी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील

राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि वे घर छोड़कर बाहर जा रहे हों या लंबी अवधि के लिए घर खाली रहने वाला हो, तो इसकी सूचना अपने पड़ोसियों एवं नजदीकी पुलिस थाना को अवश्य दें, ताकि क्षेत्र में प्रभावी निगरानी रखी जा सके और चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button