क्राइमछत्तीसगढ़

थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी पूरन ढीमर गिरफ्तार

विवरण – प्रार्थी भंजीत सोनी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यू शांति नगर रोड शीतला कालोनी पंडरी थाना- सिविल लाईन में रहता है सफाई कर्मी हूं । प्रार्थी दिनांक 06.04.2026 को दोपहर 02.00 बजे अपनी दोपहिया वाहन क्र सीजी/04/के ई/5380 से कचना शराब दुकान गया था अपनी दोपहिया वाहन को शराब दुकान के पास पेड़ के नीचे खड़ी कर चला गया था दोपहर करीबन 03.00 बजे घर जाने के लिए अपनी दोपहिया वाहन को लेने खड़े किये हुए स्थान पर गया तो उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्र 116/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह डॉ. मानसी नानाभाउ साकोरे (भा.पु.से) के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगेस सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त पूरन ढीमर की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी पूरन ढीमर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में कार्यवाही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button