
कुल 05 के विरूद्ध की गई कार्यवाही
विवरण – प्रार्थी रूस्तम दास मानिकपुरी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 18.05.2026 को रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने घर में था उसी दौरान धनेश्वर उर्फ मोनू टंडन प्रार्थी के घर आकर अपने साथ झण्डा चौक आमासिवनी जहां पूर्व से ही टीकम घाघरे एवं सुकृत खाण्डे बैठे थे जहां सभी शराब पिये, जिसके बाद सभी दोपहिया वाहन वाहन में सुकृत खाण्डे को उसके आमासिवनी स्थित आवास में छोड़ने जा रहे थे, कि रात्रि करीबन 11.00 बजे संतोषी मंदिर आमासिवनी के पास पहुंचे थे उसी दौरान राकेश गुप्ता उर्फ पानी एव उसके साथी प्रार्थी तथा उसके साथियों का रास्ता रोककर उनके साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इसी दौरान राकेश गुप्ता और उसके साथियों द्वारा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी तथा उसके साथियों पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 103(1), 190, 191(2), 191(3), 126(2) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा घटना में सलिप्त सभी आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास बंजोर उर्फ हड्डी, विनोद साहू उर्फ विक्की तथा विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
जिस पर आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास बंजारे उर्फ हड्डी एवं विनोद साहू उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया हैं। साथ ही दोनो विधि के साथ संघर्षरत बालकों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. राकेश गुप्ता उर्फ पानी पिता अशोक कुमार गुप्ता उम्र 26 साल निवासी संतोषी मंदिर के पीछे आमासिवनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
02. देवदास बंजारे उर्फ हड्डी पिता राजेश बंजारे उम्र 20 साल निवासी संतोषी मंदिर के पीछे आमासिवनी थाना विधानसभा जिला रायपुर।
03. विनोद साहू उर्फ विक्की पिता स्व. लखन साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरौदा बैंक ऑफ बडौदा के पीछे थाना विधानसभा रायपुर।




