मनोरंजन

80 साल की उम्र, 4 शादियां और 29 साल छोटी पत्नी, मीका की बर्थडे पार्टी में पत्नी के हाथों में हाथ डाल पहुंचा ये एक्टर

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन बड़े ही शानदार अंदाज में मनाया. इस खास मौके पर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसी जोड़ी की रही, जिसकी लव स्टोरी सालों से लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा बनी हुई है. 80 के दशक के मशहूर स्टार कबीर बेदी जब अपनी पत्नी परवीन दुसांज के साथ पार्टी में पहुंचे, तो कैमरों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. इसके साथ ही कबीर बेदी की चौथी शादी, 29 साल छोटी पत्नी और उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई.

मीका सिंह के ग्रैंड बर्थडे बैश में कबीर बेदी और परवीन दुसांज ने साथ एंट्री की. दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए. तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आई. फैंस को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद आई. यही वजह है कि पार्टी की तस्वीरों से ज्यादा चर्चा इस कपल की लव स्टोरी की होने लगी.

कबीर बेदी की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. जहां ज्यादातर लोग बढ़ती उम्र में शांत जिंदगी बिताने की सोचते हैं, वहीं कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी बार शादी करके सबको चौंका दिया था. साल 2016 में उन्होंने परवीन दुसांज से शादी की थी. दोनों के बीच करीब 29 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन इस फासले ने कभी उनके रिश्ते को कमजोर नहीं किया.

पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

कबीर बेदी और परवीन दुसांज की पहली मुलाकात साल 2005 में लंदन में हुई थी. उस समय कबीर एक प्ले कर रहे थे और परवीन उसे देखने पहुंची थीं. मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई. देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. उम्र के बड़े अंतर की वजह से उनका रिश्ता कई बार चर्चा में रहा, लेकिन दोनों ने कभी इसकी परवाह नहीं की. आखिरकार साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली और अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया.

कबीर बेदी की पहली तीन शादियां भी रहीं चर्चा में

परवीन दुसांज कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं. उनकी पहली शादी साल 1969 में मॉडल और ओडिसी डांसर प्रोतिमा गुप्ता से हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हुए, पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी. हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. इसके बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्फ्रीज से शादी की. इस शादी से उनके बेटे एडम बेदी का जन्म हुआ. लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. फिर उनकी जिंदगी में निक्की मूलगांवकर आईं. दोनों ने शादी की, लेकिन बाद में उनका रिश्ता भी टूट गया. इसके बाद कबीर बेदी की जिंदगी में परवीन दुसांज की एंट्री हुई और उन्होंने चौथी बार शादी की.

कबीर बेदी की चौथी शादी सिर्फ उम्र के अंतर की वजह से ही नहीं, बल्कि फैमिली विवाद की वजह से भी खूब सुर्खियों में रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी बेटी पूजा बेदी इस रिश्ते से खुश नहीं थीं. बताया जाता है कि परवीन दुसांज उम्र में पूजा बेदी से सिर्फ कुछ साल बड़ी हैं. शादी के समय इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई थी. हालांकि बाद में कबीर बेदी ने साफ कहा था कि परिवार में जो भी मतभेद थे, वो समय के साथ सुलझ गए. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें अपनी बेटी से भी उतना ही प्यार है, जितना अपनी पत्नी से.

आज भी लोगों को पसंद आती है ये लव स्टोरी

कबीर बेदी और परवीन दुसांज की कहानी उन रिश्तों में गिनी जाती है, जिन्होंने उम्र के फासले को कभी अपने प्यार के बीच नहीं आने दिया. यही वजह है कि जब भी दोनों किसी पार्टी या इवेंट में साथ नजर आते हैं, उनकी लव स्टोरी फिर चर्चा में आ जाती है. मीका सिंह के बर्थडे बैश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां दोनों ने अपनी मौजूदगी से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button