लाइफ स्टाइल

हड्डियों और त्वचा के लिए वरदान है घर का सफेद मक्खन, जानिए इसे खाने का सही तरीका

 सफेद मक्खन यानी व्हाइट बटर हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग कई तरीकों से सफेद मक्खन को खाना पसंद करते हैं। आम तौर पर बाजार में उपलब्ध पीले-पैकेट बंद मक्खन का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। ये मक्खन स्वाद में बेहतर हो सकता है, लेकिन सेहत की दृष्टि से इसके कई नुकसान हैं।

घर पर बने होममेड सफेद मक्खन स्वादिष्ट होने के साथ ही ढेर सारे गुणों से भरपूर होता है। यह इंस्टेंट एनर्जी देता है और सेहत के लिए फायदेमंद है। यह गुड फैट का सोर्स होता है। यही वजह है कि यह बाजार में मिलने वाले बटर की तुलना में एक हेल्दी ऑप्शन साबित होता है।

सफेद मक्खन के फायदे

सफेद मक्खन में विटामिन D और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं, तो घर का बना सफेद मक्खन खा सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड् की मात्रा अधिक होती है।

शरीर से फैट को कम करने में मददगार

सफेद मक्खन में कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड यानी सीएलए होता है, जो डेयरी प्रोडक्टस में पाया जाने वाला एक प्रकार का फैटी एसिड है। सीएलए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पहुंचाता है, जिसमें बेहतर इम्यून फंक्शन, इंफ्लेमेशन में कमी और संभावित कैंसर विरोधी गुण शामिल हैं। कई अध्ययन बताते हैं कि सीएलए शरीर में फैट को कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र में सुधार

सफेद मक्खन में ब्यूटायरेट होता है, जो एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड होता है। यह गट हेल्थ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। ब्यूटायरेट कोलन में डाइटरी फाइबर के फर्मेंटेशन होता है और कोलन सेल्स के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, सूजन को कम करता है और कोलन से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है। सफेद मक्खन खाने से पाचन तंत्र को ब्यूटायरेट का सीधा सोर्स मिलता है, जिससे इसे बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

विटामिन से भरपूर

सफेद मक्खन फैट-सॉल्युबल विटामिन जैसे ए, डी, ई और के का अच्छा स्रोत है। विटामिन ए अच्छी आई विजन, इम्यून फंक्शन और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने का काम करता है। वहीं, विटामिन डी कैल्शियम अब्जॉर्प्शन और हड्डियों को मजबूत बनाता है। जबकि विटामिन ई और के स्किन हेल्थ और खून के थक्के जमने के लिए जरूरी हैं।

त्वचा को हेल्दी बनाता है

यह त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन और हेल्दी फैट स्किन हेल्थ के लिए अच्छा होता है। विटामिन ए त्वचा के ड्राईनेस को रोकता है, जबकि विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। सफेद मक्खन में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को मॉइश्चराइज, कोमल और युवा बनाए रखने में मदद करते हैं।

मूड करता है बेहतर

हेल्दी फैट को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका मूड बेहतर होता है। हेल्दी फैट में सेचुरेटेड और अनसेचुरेटेड फैट पाए जाते हैं, जो सेल स्ट्रक्चर, हार्मोन प्रोडक्शन और आपके ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। ये फैट ब्रेन फंक्शनिंग में मदद करता है और मूड में सुधार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button