छत्तीसगढ़

“शांति, भाईचारे और अनुशासन का पैग़ाम लेकर निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी”

रायपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर द्वारा 26 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से शुरू होकर मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तात्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार रोड, कोतवाली चौक होते हुए सीरत मैदान पहुंचेगा। प्रशासन के निर्देशानुसार जुलूस सुबह 9 बजे तक समाप्त किया जाएगा।

कमेटी ने लोगों से जुलूस में शामिल होकर अमन, भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देने की अपील की है। साथ ही निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, यातायात बाधित न करने तथा एम्बुलेंस व आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखने का आग्रह किया गया है।

आम नागरिकों से भी सुबह 6 से 9 बजे के बीच जुलूस मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

कमेटी ने कहा कि “जुलूस हमारी आस्था का प्रतीक है और अनुशासन हमारी पहचान।” आयोजन का उद्देश्य मुहब्बत, अमन, भाईचारे और पैग़ाम-ए-इंसानियत को मजबूत करना है।

जुलूस-ए-मोहम्मदी | 26 अगस्त 2026 | सुबह 6 बजे
शांतिपूर्ण आयोजन • प्रशासन के निर्देशों का पालन • आमजन की सुविधा का सम्मान

यह जानकारी शहर सीरतुन्नबी कमेटी के मीडिया प्रभारी अब्दुल नादिर खान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button