धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, आस्था केंद्रों को मिलेगी नई पहचान

रायपुर। धार्मिक स्थलों के विकास और वहां सुविधाओं के विस्तार से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। आस्था केंद्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय युवाओं, स्व-सहायता समूहों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों के लिए रोजगार तथा आय के नए अवसर पैदा होते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था केंद्रों को विकसित कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई जाए।
इसी क्रम में इस्कॉन रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस्कॉन रायपुर के 26वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर 3 से 5 सितंबर तक विशेष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, इस्कॉन रायपुर के पदाधिकारी, संतजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




