छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बाल संदर्भ शिविर में 22 कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो एनआरसी रेफर

रायपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के सेक्टर गेरसा में आयोजित बाल संदर्भ शिविर में कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य एवं पोषण स्थिति की जांच की गई। शिविर में 13 गंभीर और 9 मध्यम कुपोषित बच्चों सहित कुल 22 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गंभीर कुपोषण से प्रभावित पाए गए दो बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) रेफर किया गया।

शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके अभिभावकों को भी पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सुपोषण चौपाल के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता, पोषण तथा बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। पोषण माह के तहत आयोजित जागरूकता गतिविधियों में उपस्थित हितग्राहियों को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान एक गर्भवती महिला का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आवेदन भी कराया गया। शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की पहचान, समय पर उपचार और पोषण संबंधी सेवाओं को परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button