छत्तीसगढ़

तीरंदाजी में भारत का एक और शानदार निशाना, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने जीता कांस्य पदक

  • एशियन गेम्स 2026 की कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में बढ़ाया देश का मान, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने अपने सटीक निशाने, एकाग्रता और शानदार खेल कौशल से अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय तीरंदाजों का निरंतर शानदार प्रदर्शन देश की बढ़ती खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। गणेश की यह उपलब्धि युवा खिलाडि़यों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की खेल यात्रा और आगामी प्रतियोगिताओं में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button