क्राइमछत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घरेलु संपति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में थी विवाद

●आरोपी अपने चाचा के द्वारा घर का बिक्री कर दिए जाने से था नाराज

प्रार्थिया नेहा देवांगन के द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करायी जिसमें इसके पति जीवन देवांगन को जेठ राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन को आरोपी भतीजा सुभाष देवांगन जेठ राजू देवांगन के सहयोग से धारदार चीज से कई बार मारकर गर्दन पेट दाहिने हाथ और पैर में चोट पहुंचाया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना डी डी नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई.

जिनके मार्गदर्शन में प्रकरण में विवेचना कर सी सी टी व्ही का अवलोकन किया जिसमें आरोपी सुभाष के द्वारा चाकू से मार कर चोट पहुंचाया जिसमें आरोपी की घेरा बंदी कर पूछताछ किया जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि आहत जीवन देवांगन (चाचा) के द्वारा सयुंक्त घर को बेचने के लिए अग्रिम राशि प्राप्त कर लेने और बेचने के लिए मना करने के बाद भी आहत के द्वारा मकान बेचने के नाम पर राशि प्राप्त कर लेने की बातों से नाराज होकर चाकू से मरना बताया.

आरोपी सुभाष को हत्या के प्रयास और आर्मस act जैसे गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय भेजा गया. प्रकरण में नामजद आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन के द्वारा अपने बेगुनाही दिखाने के लिए सोशल मीडिया में अपने लडका सुभाष देवांगन के द्वारा आहत को चाकू मारने का वीडियो वायरल कर दिया और वर्तमान में फरार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button