छत्तीसगढ़

भाजपा ग्रामीण जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा, 29 लोग किए गए शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति से भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने जिला पदाधिकारी की घोषणा कर दी। श्री विजय गोयल, श्रीमती नंदनी साहू, शिव शंकर वर्मा, दीपक बैस, अभिषेक राजा तम्बोली व उत्पल साहू उपाध्यक्ष बनाए गए है। संतोष शुक्ला व श्रीमति ललिता वर्मा महामंत्री बने जबकि अरविन्द सिंह ठाकुर कोषाध्याक्ष व सोहन धीवर सह कोषाध्यक्ष बने। संचित तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, श्रीमती जागृति बंजारे, विकास कोटवानी, पीलाराम निषाद व श्रीमती अनुराधा वर्मा मंत्री बनी। आकाश बजाज व विजय अग्रवाल प्रवक्ता बनाए गए। मन की बात प्रमुख श्री राजेश साहू (अभनपुर) व मन की बात सह प्रमुख अशीष शर्मा बनाए गए। प्रचार-प्रसार-मंत्री, नरेन्द्र सिंह ठाकुर व सह प्रचार प्रसार-मंत्री पुरुषोत्तम यादव, कार्यालय प्रभारी बुद्धेश्वर वर्मा, सह कार्यालय प्रभारी विश्वदीपक बघेल, सोशल मिडिया प्रभारी त्रयंबक राव सोनटके, सोशल मिडिया सह प्रभारी नेहरू साहू व श्रीमती भारती शिंदे, आईटी सेल प्रभारी हितेश मंडाई व आईटी सेल सह प्रभारी बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button