छत्तीसगढ़

वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को सुपर ओवर में हार

Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम का तीसरा मुकाबला 07 मार्च 2026 को जयपुर में बडौदा अंडर-23 टीम के विरुद्ध खेला गया।

टॉस जीतकर बडौदा अंडर-23 टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बडौदा ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम की ओर से नेहा पटेल ने 73 रन और निधि धमुनीया ने 65 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इसके अलावा प्राप्ति ने नाबाद 25 रन तथा अतोषी ने 23 रन का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम की ओर से साक्षी शुक्ला, तान्या बेरीया और शांती बघेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने भी निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए और मैच टाई हो गया। छत्तीसगढ़ की ओर से कुमुद साहु ने 56 रन, मिताली शर्मा ने 53 रन और यती शर्मा ने नाबाद 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

बडौदा की ओर से मैत्री ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट प्राप्त किए।

मैच टाई होने के बाद परिणाम सुपर ओवर से तय किया गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 8 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए बडौदा ने 10 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस तरह बडौदा अंडर-23 टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button