इन लोगों की सेहत के लिए कॉफी पीना हो सकता है बड़ा खतरनाक, ज़रूर पढ़ें

कॉफी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। हममे से कई लोगों को दिन की शुरुआत कॉफी से होती है और कईयों की रात तक कॉफी चलती रहती है। हालांकि, जहां एक ओर कॉफी के सेवन से सेहत को ढेरों फायदे हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए इसका सेवन जहर के समान हो सकता है।
आपको बता दें, यह न केवल उनकी मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, बल्कि कई नई बीमारियों को भी जन्म दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन 5 तरह के लोगों को कॉफी पीने से बचना चाहिए।
किन लोगों को कॉफी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए :
- प्रेग्नेंसी के दौरान
गर्भवती महिलाओं को कॉफी के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा कैफीन भ्रूण के विकास पर असर डाल सकता है और गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ा सकता है। WHO के अनुसार, प्रेग्नेंसी में रोजाना 200mg से अधिक कैफीन नहीं लेना चाहिए।
- अनिद्रा से पीड़ित व्यक्ति
- यदि आपको नींद न आने की समस्या है या आप अनिद्रा से ग्रसित हैं, तो कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। कैफीन एक उत्तेजक है, जो आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे आपको देर तक नींद नहीं आती।
- माइग्रेन के मरीज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, माइग्रेन में कॉफी जहर है। कैफिन अधिक होने से ये माइग्रेन को ट्रिगर करता है और दर्द में पीने से माइग्रेन और वर्स्ट हो जाता है।
- दिल की समस्याओं में कॉफी से परहेज करें
दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कॉफी का सेवन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। अधिक कैफीन से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकता है, जो हृदय के लिए जोखिमभरा हो सकता है। ऐसे लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही कॉफी पीएं।
- ग्लूकोमा के मरीज
ग्लूकोमा एक गंभीर नेत्र रोग है। इस बीमारी के जाल में फंसने पर आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। विशेषज्ञ इस बीमारी से पीड़ित लोगों को कॉफी पीने से मना करते हैं।




