छत्तीसगढ़
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के व्यास नगर-काशी सेक्शन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

रायपुर. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के व्यास नगर-काशी सेक्शन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
👉 दिनाँक 25 फरवरी 2026 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया चुनार-प्रयागराज-फाफा मऊ- जंघई-जौनपुर होकर बरौनी जायेगी ।
👉 दिनाँक 25 फरवरी 2026 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मानिकपुर-प्रयागराज-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़- सुल्तानपुर-अयोध्या धाम-गोरखपुर होकर नौतनवा जायेगी ।




