छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा 1 मार्च को

अम्बिकापुर, राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों ( EMRS ) में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 वीं प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा।

जिले के विभिन्न विकास खण्डों में कुल 8 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें कुल 2322 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत EMRS   मैनपाट (केन्द्र क्रमांक 12) में 285 तथा  EMRS  रिखी उदयपुर (वर्तमान में संचालित दृ कन्या शिक्षा परिसर कैंपस, अम्बिकापुर, केन्द्र क्रमांक 11) में 200 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय घंघरी अम्बिकापुर (केन्द्र क्रमांक 15) में 431 तथा  EMRS   लुण्ड्रा (वर्तमान में संचालित-घंघरी, अम्बिकापुर, केन्द्र क्रमांक 13) में 251 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विकासखण्ड बतौली में EMRS शिवपुर बतौली (केन्द्र क्रमांक 14) में 300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (केन्द्र क्रमांक 17) में 275 तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर (केन्द्र क्रमांक 16) में 239 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा (केन्द्र क्रमांक 18) में 341 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। सभी केन्द्रों पर पर्यवेक्षक एवं केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से कम से कम एक घण्टा पूर्व उपस्थित हों तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी हेतु परीक्षा प्रभारी श्री पवन कुमार, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी, विकासखण्ड उदयपुर से मोबाईल नम्बर +91-8130921317 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button