आरंग में RBSK अंतर्गत निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प सम्पन्न, 219 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आरंग । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) के अंतर्गत आज दिनांक 18.02.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी द्वारा की गई तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल रायपुर एवं सत्यसाईं अस्पताल नवा रायपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया।
मेगा हेल्थ कैम्प में कुल 219 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 17 गंभीर रोग से ग्रसित बच्चों को उच्च उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ (सत्यसाईं अस्पताल), त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा (जिला अस्पताल रायपुर), नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वजा जाउकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सागर स्वर्णकार एवं डॉ. नितिन चंद्राकर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल चोपड़ा तथा सहायक नेत्र अधिकारी सालिकराम नवरंगे ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.पी.एम. दीपक मीरे, चिरायु टीम से डॉ. शिल्पा कटारिया, डॉ. शोभा निषाद, डॉ. शिवानी नायक, डॉ. देवेन्द्र बंजारे, डॉ. अबरार आलम, डॉ. भूपेश गेंडरे, फार्मासिस्ट वीरेन्द्र बंजारे, विनीत कुमार, डुमेन्द्र धुर्वे, ए.एन.एम. टिकेश्वरी साहू, परिणीता, एल.टी. मुकेश कुमार साहू एवं टिकम साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



