छत्तीसगढ़
रंगपंचमी पर कवि संगम का होली मिलन एवं काव्यपाठ आयोजन

राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा रंगपंचमी के पावन अवसर पर प्रदेश के कवि साथियों के साथ होली मिलन समारोह एवं काव्यपाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सभी कवियों ने काव्यपाठ किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कमल शर्मा, चंपेश्वर भाई सहित प्रदेश के अनेक साहित्यकार, कवि और कवयित्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और आपसी स्नेह का सुंदर संगम बन गया।





