उदय शदाणी के जन्मदिन के अवसर पर ( जल सेवा ) प्याऊ घर का उद्घाटन किया

रायपुर। शदाणी दरबार के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश संत युधिष्ठिर लाल जी के सुपुत्र उदय शदाणी का जन्मदिन शदाणी दरबार के सेवादारियों ने सादगीपूर्ण तरीके से मनाया.शदाणी दरबार की पार्किंग सेवा में विशेष सेवादारी श्याम चावला के मार्गदर्शन में विशिष्ट चावला और श्याम शदाणी ने ( जल सेवा ) शुरू करने के लिये माना कैम्प निवासी बंगाली कारीगरों द्वारा बाँस से प्याऊ घर बनवाया गया है. जिसे श्याम चावला ने उदय शदाणी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भीषण गर्मी के दिनों में प्याऊ घर का नाम वरिष्ठ शदाणी सेवको की स्मृति में रखा गया हैशदाणी दरबार की परंपरा रही है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है मानव सेवाकार्य की इस परंपरा को शदाणी दरबार के सभी सेवादारियों ने आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर में सेवाकार्य किया. शदाणी दरबार के सेवादारियो श्याम चावला , अजय छत्रे , महेश मिरघानी , अजय वैध , अमित चावला , गुंजन प्रजापति , वशिष्ठ चावला , मोहन होतवनी , शदाणी चावला , श्याम शदाणी , और अगस्ती, संदीप उपस्थित थे.




