छत्तीसगढ़

कोरबा वन मंडल ने की 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । सुशासन का वास्तविक ध्येय आम नागरिक के जीवन को सुगम बनाना है। जब सरकारी योजनाएँ और सुविधाएँ कागज़ी दावों से बाहर निकलकर धरातल पर उतरती हैं और बिना किसी बाधा के नागरिकों तक पहुँचती हैं, तभी वास्तविक अर्थों में सुशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करके भ्रष्टाचार को कम किया गया है।

सुशासन का वास्तविक ध्येय तब सिद्ध होता है, जब शासन की योजनाएँ और सुविधाएँ कागज़ों से निकलकर आम नागरिक के जीवन को सुगम बनाएँ। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज आमजन के भरोसे का प्रतीक बनकर उभरी है। नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बिंजली में घटी एक घटना इस प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली की बानगी प्रस्तुत करती है।

कीचड़ बना था आवागमन में रोड़ा

ग्राम पंचायत बिंजली में हाल ही में हुए नलकूप खनन के बाद मार्ग पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया था। मानसूनी बारिश के कारण यह रास्ता बेहद फिसलन भरा और खतरनाक हो चुका था। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया था। स्थानीय स्तर पर प्रयास करने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा था।

शिकायत के 24 घंटे भीतर एक्शन

परेशानी से राहत पाने के लिए गाँव के निवासी जितेश सहारे ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत नारायणपुर का प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। संवेदनशीलता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर मार्ग से कीचड़ की पूरी तरह सफाई कराई गई और रास्ते को आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित व सुगम बना दिया गया।

जन-विश्वास का मजबूत सेतु 1076

समस्या के त्वरित समाधान से बिंजली के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। अब ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़तीकृबस एक कॉल और समाधान हाजि़र। ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यवस्था शासन के प्रति आम जनता के विश्वास को और गहरा कर रही है। त्वरित राहत मिलने पर गाँव वालों ने जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया। ग्राम बिंजली का यह उदाहरण स्पष्ट करता है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 केवल एक नंबर नहीं, बल्कि नागरिकों और संवेदनशील प्रशासन के बीच सुशासन का एक सशक्त सेतु बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button