
जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी
प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2026 2:57PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक निजी अस्पताल में 17 मार्च 2026 को सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अुनसार मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही निजी ठेकेदार ने उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे।
मानवाधिकार आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह जान गंवाने वाले लोगों के मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में जांच की मौजूदा स्थिति बताने को भी कहा गया है।




