छत्तीसगढ़

पुलिस कमिश्नर का कार्यालय अब सी-3 बंगले में स्थानांतरित

रायपुर। राजधानी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस अब नए पते पर शिफ्ट हो गया है। पुलिस कमिश्नर का कार्यालय अब सी-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह वही सी-3 बंगला है जहां पहले डीसीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। अब इस बंगले को आधिकारिक तौर पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।
आज से शहर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नए ऑफिस में बैठकर अपना कामकाज भी शुरु कर दिया है। उनके साथ एडिशनल सीपी अमित तुकाराम कांबले भी आज से इसी नए कार्यालय में बैठेंगे।

उल्लेखनीय हैं कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर ऑफिस की शुरुआत अस्थायी रूप से पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से की गई थी। अब इसे स्थायी रूप से सी-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button