छत्तीसगढ़
अवैध परिवहन पर रायपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हाइवा जब्त

रात भर चली खनिज विभाग की कार्यवाही रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार व राजेश मालवे उप संचालक खनि प्रशाशन व सहायक खनि अधिकारी उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में रात भर चली कार्यवाही मे अवैध परिवहन कर रहे खनिज रेत के 6 हाइवा जो की नारी व धमतरी से लोड कर के ला रहे थे व तुमगांव से ला रहे 2 हाइवा बोल्डर के जप्त कर उपरवारा थाने व माना थाने के सुपुर्द में दिया गया उपरोक्त खनिज परिवहन गाड़ी चालकों के पास किसी तरहा का कोई वैध दस्तावेज वाहन चालक के पास नही थे इस कार्यवाही में सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा सैनिक लुकेश वर्मा, अज्जू मानिकपुरी, दयाराम साहू की मुख्य भूमिका रही.




