सीनियर वुमेंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी हेतु छत्तीसगढ़ से 2 खिलाड़ी व 1 ट्रेनर का चयन

रायपुर। Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) द्वारा 5 मार्च 2026 से बेंगलुरु में आयोजित की जा रही सीनियर वुमेंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन की टीम घोषित कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन विभिन्न जोनों—नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, नॉर्थ ईस्ट, वेस्ट एवं ईस्ट—से किया गया है।
सेंट्रल जोन की टीम में Chhattisgarh State Cricket Sangh से तीन सदस्यों का चयन किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। चयनित सदस्यों में दो खिलाड़ी एवं एक ट्रेनर शामिल हैं—
चयनित सदस्य:
कृति गुप्ता – खिलाड़ी
महक नरवसे – खिलाड़ी
शिवा कोठारी – ट्रेनर
उक्त खिलाड़ी एवं सहायक स्टॉफ सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह चयन छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट के निरंतर विकास एवं खिलाड़ियों की उत्कृष्ट मेहनत का प्रमाण है।
सेंट्रल जोन के मैच कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
5 मार्च 2026 – विरुद्ध ईस्ट जोन
7 मार्च 2026 – विरुद्ध साउथ जोन
9 मार्च 2026 – विरुद्ध नॉर्थ ईस्ट जोन
11 मार्च 2026 – विरुद्ध नॉर्थ जोन
13 मार्च 2026 – विरुद्ध वेस्ट जोन
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने चयनित खिलाड़ियों एवं ट्रेनर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।




