क्राइमछत्तीसगढ़

मस्तूरी में हुए गोलीकांड का एसएसपी ने किया पर्दाफाश, 07 आरोपियों को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता

बिलासपुर। मंगलवार की देर शाम रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के अंतर्गत ग्राम मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह के कार्यालय के बाहर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें दो लोग गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए, वारदात के बाद गोलीकांड मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व, जांच के आधुनिक तौर तरीकों और सूझबूझ से 24 घंटों के भीतर “मस्तुरी शूटआउट” के आरोपियो को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को बडी सफलता मिली हैं। पुलिस ने 100 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सात हमलावरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, खोखे बरामद किए गए है।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर षड्यंत्र पूर्वक पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। इसके पीछे का मुख्य कारण नितेश सिंह ठाकुर से आरोपी विश्वजीत अनंत का जमीन और वर्चस्व को लेकर लड़ाई लंबे समय से चली आ रही थी। उन्होंने बताया वारदात के बाद 100 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं आधा दर्जन से अधिक पुलिस की टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

घटना की पृष्ठभूमि:-

मस्तुरी के नितेश सिंह (इस प्रकरण का प्रार्थी) व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था, इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथियों को जान से मारने की नीयत से अपने भाई तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों के साथ बैठता है।

पहले भी बनाया गया था मारने का प्लान

इसकी रेकी की गई तथा 25/10/2025 को भी मारने का प्लान बनाया था । जो किसी कारण वश प्लान सफल नही हो पाया था इसके बाद 28/10/2025 को लगभग 06 बजे शाम उक्त आरोपीगणो ने दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आर्म्स से लगातार फायर किये, जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथियों राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात में अन्य आरोपी हो सकते है शामिल

विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है । जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियो में वितरित किया है, इसकी तस्दीक की जा रही है। प्रकरण में अन्य आरोपी शामिल हो सकते है। सभी की भूमिका के संबंध में विवेचना की जा रही है तथा सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

थाना मस्तूरी, बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट।

नाम आरोपी –

01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)

06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व देशी कट्टा जप्त

~ बरामद सामग्री :-

01. देशी पिस्टल 02 नग

02. देशी कट्टा 01 नग

03. मैगजीन 05 नग

04. जिंदा कारतुस 04 नग

05. फायर आर्म्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

06. फायर आर्म्स से चला हुआ बुलेट 10 नग

07. मोबाईल फोन 05 नग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button