छत्तीसगढ़
आज अग्रसेन भवन जवाहर नगर में सर्व समाज की बैठक हुई जिसमे निम्न निर्णय लिए गए

विगत दिनों वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घोर निंदा की गई व अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की माँग सरकार से की गई. कल दिनांक 6 नवंबर को अग्रसेन चौक समता कालोनी भैस्थान मैदान पर सर्व समाज का एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है जिसमे माँग है की. कुछ असामाजिक लोगो द्वारा सनातनी समाज को तोड़ने की साज़िश हो रही है जिसमे अग्रवाल समाज व सिंधी समाज के आराध्य के लिए अपशब्द कहने वालो को जल्द गिरफ्तार करने की माँग शासन से की गई.





