छत्तीसगढ़

विशेष व्यवस्था के तहत 5 फरवरी को 1304 किसानों से 9882 मेट्रिक टन धान की खरीदी

अब तक कुल 1,49,291 किसानों से कुल एक लाख 10 हजार 836 मेट्रिक टन धान की खरीदी

महासमुंद, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में दी गई विशेष व्यवस्था के तहत महासमुंद जिले में 5 फरवरी को 85 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1304 किसानों से कुल 9882 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

 5 फरवरी की स्थिति में अब तक कुल एक लाख 49 हजार 291 किसानों से कुल एक लाख 10 हजार 836 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिसमें मोटा धान 8 लाख 25 हजार 443 मेट्रिक टन, पतला धान 32.80 मेट्रिक टन एवं सरना धान एक लाख 85 हजार 360 मेट्रिक टन शामिल है। अब तक कुल 5 लाख 64 हजार 869 मेट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध 3 लाख 40 हजार 497 मेट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है तथा 2 लाख 24 हजार 372 मेट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष हैं।

इस विशेष अवधि के अंतर्गत उन किसानों को धान विक्रय का अवसर दिया गया, जिनके टोकन संबंधी प्रक्रिया या सत्यापन में पूर्व में किसी कारणवश विलंब हुआ था। निर्धारित तीन श्रेणियों के किसानों ने आज अपने-अपने उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर सुचारू रूप से धान का विक्रय किया। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उपार्जन केंद्रों पर नोडल अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी एवं उड़नदस्ता दल पूरे दिन सक्रिय रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button