राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

दंतेवाड़ा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रति सप्ताह बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया से समय-समय पर अवगत कराया जा सके।
उक्त निर्देशों के परिपालन में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को साप्ताहिक दावाद-आपत्ति की स्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही प्ररूप 9, 10, 11, 11। एवं 11ठ की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छव डंचचपदह वाले मतदाताओं के संबंध में ERO/AERO/AAERO द्वारा नोटिस जनरेट कराए गए हैं, जिन्हें बीएलओ के माध्यम से संबंधित मतदाताओं को वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, निर्धारित सुनवाई की तिथियों के संबंध में भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, ताकि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मूलचंद चोपड़ा,एसडीएम श्री लोकांश एल्मा,तहसीलदार सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




