छत्तीसगढ़

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचे कांग्रेसजन

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार तथा प्रभारी महामंत्री आदरणीय श्री मलकीत सिंह गैदू जी एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री कुमार मेनन जी के मार्गदर्शन में, जिला महामंत्री श्री सौरभ तिवारी जी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आदरणीय श्री कुलदीप जुनेजा जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कांग्रेसजनों ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर लोकतंत्र, संविधान एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस अभियान में मैं, दलजीत सिंह चावला, छाया पार्षद, इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27, भी सक्रिय रूप से शामिल रहा। जनसंपर्क के दौरान लोगों की राय जानी और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

हमारा उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि जनता के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाना है।

लोकतंत्र की मजबूती जनता की जागरूकता में है। संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

जनता की आवाज़, लोकतंत्र की ताकत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button