
थाना सरस्वती नगर एवं पंडरी क्षेत्र में स्थित मकान एवं हॉस्टल में दिये थे चोरी की घटनाओं को अंजाम।
तीनों आरोपी है मूलतः कोलर (कर्नाटक) के निवासी।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 नग लैपटॉप एवं 03 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस तथा थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 70/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध है पंजीबद्ध।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित कर किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
- विवरण – प्रार्थी शांतनु त्रिवेदी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सरस्वती नगर कोटा में अपने दोस्त के साथ रहता है। दिनांक 31.02.2026 को सुबह 07.00 बजे प्रार्थी घर में सो रहा था एवं उसका दोस्त विवेक कुमार लहरे सुबह करीबन 07.00 बजे मार्निंग वॉक पर गया था एवं दरवाजा को लॉक नहीं किया था, कि उसका दोस्त लगभग 08.00 बजे वापस घर आकर देखा तो कमरे में रखा 02 नग लैपटाप एवं एक नग मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर में प्रवेश कर कमरे में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
- विवरण – प्रार्थी स्टीवन नोवेल लुकश ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुबे कालोनी मोवा स्थित स्वास्तिक ब्वाय हॉस्टल में रहता है। दिनांक 30.03.26 को रात में प्रार्थी अपने कमरे के दरवाजे को खोलकर सोया था, कि कोई अज्ञात चोर कमरे में प्रवेश कर प्रार्थी का 01 नग लैपटॉप एवं 02 नग मोबाईल फोन चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 70/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तत्काल कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच प्रारंभ की गई। प्रार्थियों, उनके मित्रों तथा आसपास के निवासियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया। इसके साथ ही मुखबिर को सक्रिय कर संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई। वारदात के तरीके का अध्ययन करते हुए पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त रहे आरोपियों तथा हाल ही में जेल से रिहा हुए संदिग्ध व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रहीं थी। लगातार प्रयासों के दौरान टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली एवं सूचना के आधार पर टीम ने गंज क्षेत्र के नर्मदापारा में दबिश देकर कर्नाटक निवासी दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम एन. अनजी एवं एस. मुरुगेश बताए। उनके पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें लैपटॉप एवं मोबाईल फोन रखे हुए थे। लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ की गई, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगे। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही लैपटॉप एवं मोबाइल फोन चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी मूलतः कर्नाटक राज्य के जिला कोलर के निवासी हैं। वे अंतर्राज्यीय स्तर पर घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और वारदात के बाद तुरंत स्थान बदलकर फरार हो जाते हैं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि दोनों के द्वारा अन्य किन-किन स्थानों पर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी 03 नग लैपटॉप एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी *
- एन. अनजी पिता नारायण अप्पा उम्र 21 साल निवासी ममलेश्वर स्वामी मंदिर के पीछे थाथेपली थाना बेथमगला जिला कोलर (कर्नाटक)। हाल पता – नर्मदा पारा किराये का मकान थाना गंज रायपुर।
- एस. मुरूगेश पिता एस सुब्रमणी उम्र 30 साल निवासी ममलेश्वर स्वामी मंदिर के पीछे थाथेपली थाना बेथमगला जिला कोलर (कर्नाटक)। हाल पता – नर्मदा पारा किराये का मकान थाना गंज रायपुर।



