क्राइमछत्तीसगढ़

शीतला पारा नवापारा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते 03 व्यक्ति गिरफ्तार

नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने एवं अवैध रूप से गांजा बिक्री संचालित करने वालों पर लगाम लगाने कि नियत से मुखबीर से सूचना मिली कि‌ दिनांक-20/07/2026 को शीतला पारा नवापारा हनुमान मंदिर चबूतरा के पास में 03 व्यक्ति जिसमें एक व्यक्ति चेकदार शर्ट एवं काला रंग का लोवर,दूसरा लाल रंग का टी-शर्ट व गेहुआ रंग का हाफ चड्डा पहना हुआ दाढ़ी मूछ है व तीसरा व्यक्ति पीला रंग का टी-शर्ट व नीला रंग का लोवर पहना हुआ है जो अपने पास पीला रंग के कैरी बैग के अंदर हरा रंग के पॉलिथीन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। कि मुखबिर की सुचना पर हमराह स्टाप एवं सायबर स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान शीतला पारा नवापारा हनुमान मंदिर चबूतरा के पास पहुँचकर मुखबिर के बताएं व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम (01) ईशाक रिजवी उम्र 26 वर्ष (02)6-सोमनाथ साहू उम्र,27 वर्ष (03) निखिल साहू उम्र 21 वर्ष कुन्दन विश्वकर्मा उम्र 21वर्ष साकिनान नवापारा थाना गोबरा नवापारा नवापारा जिला रायपुर का रहने वालें बतायें उक्त आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पीला रंग की कैरी बैग के अन्दर पोलीथीन में 550 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन 27000/ रुपये, एवं बिक्री रकम 2000 रुपये नगद एवं 03 नग मोबाइल किमती 30000 रुपये जुमला 59,500 रुपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 210/2026 धारा- 20 (बी) NDPS एक्ट, का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

(01). ईशाक रिजवी पिता इकबाल रिजवी उम्र 26वर्ष (02)- सोमनाथ साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 साल साकिनान शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर (03)-निखिल साहू पिता विजय साहू उम्र 21वर्ष साकिन आदर्श कॉलोनी नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर(छग)

*उक्त कार्यवाही में थाना गोबरा से सउनि हेमंत यादव,PSi जागेश्वर सिंह, टंकेश्वर, आरक्षक 467 हुलास, आरक्षक 2335 सनत पाल, आरक्षक 2378 टीकम साहू, सायबर आर ० 2016 राकेश सोनी,आर० 2106 गौरी शंकर साहू, आर ०2421 टीकम साहू की अहम भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button