खेल

टीम इंडिया में अंशुल कंबोज की एंट्री, सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है। अब ये सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। सीरीज में इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट मैच टीम इंडिया के बेहद अहम रहने वाला है।

इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को शामिल किया है। ऐसे में उनके राज्य हरियाणा में खुशी की लहर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉल पर क्रिकेटर से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा है कि अंशुल कंबोज का टीम इंडिया में शामिल होना हरियाणा के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मे दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंग्लैंड में चल रही टेस्ट मैच सीरीज के लिए करनाल के लाल अंशुल कंबोज का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होना समस्त हरियाणा वासियों के लिए गर्व और उल्लास का विषय है। हरियाणा की माटी में खेलकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले होनहार बेटे अंशुल को आज वीडियो कॉल के माध्यम से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।”

दरअसल, हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद अंशुल को टीम में लेने का फैसला लिया गया।

अंशुल कंबोज के आंकड़ें

अंशुल कंबोज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि वो टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए। अगर बात करें घरेलू क्रिकेट की तो 24 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट झटके थे।

अंशुल कंबोज पिछले महीने भारतीय ए टीम का हिस्सा भी थे। इस दौरान उन्होंने दो तीन दिन के मैच भी खेले। अंशुल ने दोनों मैचों में कुल पांच विकेट अपने नाम किए।वहीं, लिस्ट-ए के 25 मुकाबलों में अंशुल 40 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 30 टी20 मुकाबले भी खेले, जिसमें 34 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button