पाइल्स रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, दर्द से होगा बुरा हाल

भागती दौड़ती जिंदगी ने ना सिर्फ लोगों का रहन-सहन बल्कि खाने-पीने की आदतों को भी पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। रोजमर्रा की आदतों में आए इन बदलावों की वजह से कई बार व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी घेरने लगती हैं। ऐसी ही समस्याओं में पाइल्स का भी नाम शामिल है। पाइल्स को आम बोलचाल की भाषा में बवासीर के नाम से जाना जाता है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति के एनस के अंदर और बाहर के हिस्से में सूजन आने से एनस में मस्से बनने लगते हैं। जिसकी वजह से मलत्याग करते समय व्यक्ति को तेज दर्द और खून आने की समस्या होने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार पाइल्स से पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से परहेज करना चाहिए। अनजाने में इन चीजों का सेवन पाइल्स रोगियों की समस्या को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं पाइल्स रोगियों को किन 5 चीजों को खाने से बचना चाहिए।
पाइल्स रोगियों को किन 5 चीजों को खाने से बचना चाहिए
स्पाइसी फूड
जरूरत से ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन, नॉर्मल लोगों की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन आप अगर पाइल्स रोगी हैं तो भूलकर भी स्पाइसी फूड का सेवन ना करें। ऐसा भोजन बवासीर (Hemorrhoid) रोगियों की समस्या को बढ़ा सकता है। अधिक मसालेदार चीजें जैसे प्याज, अदरक, मिर्च, गरम मसाला, सॉस, अचार, चटनी जैसे तीखे, खट्टे, स्पाइसी फूड्स का सेवन पाचन में रुकावट डालकर मलाशय में सूजन, गुदा में खुजली, जलन, ब्लीडिंग की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
फ्राइड फूड
फ्राइड फूड भी बवासीर (Hemorrhoid) की समस्या को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को बवासीर की समस्या हो उन्हें तला हुआ भोजन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा ना करने पर यह समस्या और दर्द, दोनों को बढ़ा सकता है। दरअसल, क्रोनिक कब्ज के कारण बवासीर की समस्या होती है और डीप फ्राइड फूड्स, प्रॉसेस्ड फूड, फास्ट फूड को पचाना आसान नहीं होता है। इस तरह के फूड में स्वाद तो होता है लेकिन पोषक तत्व और फाइबर की कमी होती है। नमक की अधिकता और अनहेल्दी फैट्स पाचन तंत्र को खराब करके कब्ज का कारण बनते हैं। जो पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
चाय- कॉफी का अधिक सेवन
जिन लोगों को पाइल्स की समस्या हो उन्हें भूलकर भी अधिक मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बवासीर (Hemorrhoid) की समस्या बढ़ सकती है।
चीनी का अधिक सेवन
अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से भी बवासीर (Hemorrhoid) की समस्या बढ़ सकती है। बता दें, हाई शुगर और प्रॉसेस्ड फूड का अधिक सेवन पाचन तंत्र को धीमा करके कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है, जो बवासीर के मुख्य कारणों में से एक है। इसके अलावा, चीनी सूजन और निर्जलीकरण को भी बढ़ा सकती है, जिससे बवासीर की समस्या और खराब हो सकती है।