छत्तीसगढ़
लवकेश त्रिवेदी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

रायपुर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संपादक लवकेश त्रिवेदी ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार का जीवन खुशियों एवं खुशहाली से रोशन हो।
लवकेश त्रिवेदी ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।




