शुभमन गिल या संजू सैमसन: 21 T20 मुकाबलों के आंकड़ें, असली बादशाह कौन?

पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरे हुए हैं। ऐसे में खबर ये भी हैं कि अभिषेक शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल नहीं, बल्कि संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, इस बीच शुभमन गिल के नाम ने अचानक इस बहस में एंट्री कर ली है। हाल में इंग्लैंड सीरीज के दौरान सभी ने गिल का जलवा देखा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब दिखाई दिए। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाना चाहता है। हो सकता है कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए जाए।
गिल और सैमसन में सीधी टक्कर
शुभमन गिल हर फॉर्मेट में ओपनिंग करना पसंद करते हैं। खासकर लीमिटेड ओवर में वो अब तक पारी का आगाज करते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में यदि उन्हें एशिया कप 2025 में शामिल किया जाता है, तो उनकी सीधी टक्कर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से होगी। इसी कड़ी में आइए अब करीब 21टी20 मुकाबले के बाद दोनों के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
संजू या गिल किसका किसका औसत/रन बेहतर
21 टी20 मुकाबलों के बाद यदि संजू सैमसन के औसत पर बात करें तो वो 18.82 का है। इस दौरान उन्होंने 320 रन बनाए थे। दूसरी तरफ शुभमन गिल का 21 टी20 के मुकाबलों के बाद 30.42 का औसत है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 578 रन निकले हैं। इस हिसाब से शुभमन गिल टी20 के 21 मुकाबले के बाद संजू सैमसन से औसत और रन दोनों ही मामलों में आगे हैं। कुल मिलाकर यहां पर पलड़ा गिल का भारी नजर आ रहा है।
स्ट्राइक रेट के मामले में भी आगे हैं गिल
21 टी20 मुकाबलों के बाद गिल का स्ट्राइक रेट 139.27 का रहाहै। इस दौरान उन्होंने न्यूलीलैंड के खिलाफ तीन पारियों ने 184 व श्रीलंका के खिलाफ पांच पारियों में 135.05 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 तो जिम्बाब्वे के खिलाफ 125.92 का स्ट्राइक रेट रहा है।
वहीं, संजू सैमसन के 21 टी20 मुकाबलों के बाद स्ट्राइक रेट 131.14 का था। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141.17, श्रीलंका के खिलाफ 125.92, वेस्टइंडीज के खिलाफ 120.75 तो आयरलैंड के खिलाफ 183.33 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इस मामले में भी गिल संजू से आगे निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।