छत्तीसगढ़

शंकर नगर के रिहायशी इलाके में शराब दुकान ना खोले सरकार, AAP ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

रायपुर । रायपुर के शंकर नगर इलाके में खामदी थाना चौक के पास बिटिया ग्राउंड के सामने खुलने जा रही प्रीमियम शराब दुकान का आज आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है। आप नेता मिथलेश साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि जहां प्रीमियम शराब दुकान प्रस्तावित है ,इस नई खुलने वाली शराब की दुकान से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, चुंकि जहां शराब दुकान खोली जा रही है उस शंकर नगर रिहायशी इलाका है और सामने ही बीटीआई महाविद्यालय है और पास में मंदिर और आस पास कई अस्पताल बहुत निकट हैं।

मिथलेश साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी और छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त शराब दुकान को वहां ना खोला जाए तथा इसे किसी अन्य दूरस्थ और गैर-आवासीय क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button