खेलभारत

अभिज्ञान कुंडू ने रचा इतिहास, अंडर-19 में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

अंडर-19 एशिया कप में भारत के अभिज्ञान कुंडू ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अगर अंडर-19 वनडे क्रिकेट में वो भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने है। जिन्होंने अंडर-19 वनडे में शतक जड़ा हो।

17 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ अपने तीसरे ग्रुप मैच में इंडिया U19 टीम के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करने आए और सिर्फ़ 121 गेंदों में 200 रन पूरे कर लिए। उनसे पहले U19 एशिया कप में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे ज़्यादा स्कोर का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम था। इस टूर्नामेंट के भारत के पहले मैच में वैभव ने यूनाइटेड अरब अमीरात के खिलाफ़ 95 गेंदों में 171 रन बनाए थे।

अभिज्ञान की नाबाद 209 रनों की पारी

अभिज्ञान 125 गेंदों पर 209 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रीज पर रहते हुए उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के लगाए। उन्होंने भारत की पारी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर एन सथनाकुमारन को छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। हालांकि, अंतिम ओवर में स्ट्राइक नहीं मिलने के कारण वो एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके।

यूथ वनडे में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी का नामरनगेंदेंचौकेछक्केटीमविपक्षी टीमस्कोरकार्ड
J van Schalkwyk215153196साउथ अफ्रीका U19जिम्बाब्वे U19युथ ODI
अभिज्ञान कुंडू209*125179भारत U19 मलेशिया U19युथ ODI
H Boyagoda191152282श्रीलंका U19केन्या U19युथ ODI
JJNP Bhula180144105न्यूजीलैंड U19केन्या U19युथ ODI
TP Doropoulos179*155213ऑस्ट्रेलिया U19इंग्लैंड U19युथ ODI
अंबाती रायडू177*114161भारत U19इंग्लैंड U19युथ ODI
DJ Pagon176129215वेस्ट इंडीज U19स्कॉटलैंड U19युथ ODI
DW Lawrence174150251इंग्लैंड U19फीजी U19युथ ODI
FW McCann174139223इंग्लैंड U19श्रीलंका U19युथ ODI
वैभव सूर्यवंशी17195914भारत U19यूएई U19युथ ODI

भारत ने बनाए 408 रन

भारतीय अंडर-19 टीम ने मलेशिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी की 209 रन की धमाकेदार साझेदारी की। कुंडू के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन बनाए। इस साझेदारी में वेदांत ने 106 गेंदों में 90 रन बनाए और 7 चौके लगाकर अपनी बल्लेबाजी की गुणवत्ता दिखाई। वहीं, वैभव ने मात्र 26 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के शामिल किए। मलेशियाई टीम की ओर से मुहम्मद अकरम ने 10 ओवर में 89 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि जैशविन कृष्णमूर्ति ने 9 ओवर में 54 रन देकर एक भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button