2025 में किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा मैच, भारत से आगे सिर्फ ये देश; पाकिस्तान भी टॉप-3 में

क्रिकेट के नजरिए से 2025 एक ऐतिहासिक साल रहा। जीत के आंकड़ों को देखें तो न्यूजीलैंड की टीम इस साल की सबसे सफल टीम बनकर उभरी है, जबकि टीम इंडिया बड़े खिताबों (चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप) की विजेता रही।
साल 2025 क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा है। भारतीय टीम ने इस साल दो ट्रॉफी अपने नाम की और टीम साल के अंत तक तक व्हाइट बॉल फॉर्मेट में नंबर वन टीम बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीतकर सफेद गेंद के खेल में अपनी बादशाहत कायम रखी। हालांकि टेस्ट में घर पर भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। वहीं साल 2025 में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। न्यूजीलैंड की टीम इस रिकॉर्ड में नंबर वन रही और सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।
न्यूजीलैंड ने मैच जीतने के मामले में सभी देशों को पीछे छोड़ दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने ‘चोकर्स’ का टैग हटाकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। पाकिस्तान ने भी अपना प्रदर्शन बेहतर किया। ऑस्ट्रेलिया ने साल के अंत में टेस्ट में दबदबा कायम किया।




