
रायपुर। आखिरकार जो संभावना जतायी जा रही थी वही हुआ,जब चांदी की कीमत 2 लाख रुपए किलो पहुंची थी तभी कहा जाने लगा था कि यदि 3 लाख भी पार हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं और आज 19 जनवरी को चांदी ने नया इतिहास गढ़ दिया जब कीमत 3 लाख के पार हो गया है। चालू सप्ताह के पहले दिन 3 लाख 1 हजार रुपए किलो पर खुला और कुछ ही देर में यह 3 लाख 5 हजार हो गया। न जाने बाजार बंद होने तक कहां तक पहुंचेगा। वैसे बीते सप्ताह बंद भाव 2,84, 500 रुपए था। मतलब सीधे 15 हजार की छलांग के साथ शुरुआत हुई है। कारोबारियों के मुताबिक आज सोना भी 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़त के साथ खुला है। केन्द्रीय बजट के इंतजार में सराफा बाजार को उम्मीद है कि कस्टम ड्यूटी,जीएसटी जैसी मांगों पर वित्त मंत्री राहत दे सकते हैं। बहरहाल नए साल में इतनी बढ़त ने सराफा बाजार को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है कि आखिर इतनी ऊंची कीमत पर खरीदी कर कौन रहा होगा?




