छत्तीसगढ़

22 फरवरी को होगी सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, बेमेतरा में तीन केंद्र बनाए गए

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तथा अपराह्न 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक किया जाएगा। बेमेतरा जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें शासकीय पी.टी.जे.एल.एन. कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा शामिल हैं। इन केंद्रों में कुल 1374 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर द्वारा डिप्टी कलेक्टर को परीक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति, नकल रोकने और आकस्मिक निरीक्षण के लिए एक उड़नदस्ता दल का गठन भी किया गया है।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच तथा फ्रिस्किंग की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर सत्यापन और जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के वस्त्र पहनकर आने, जूते के स्थान पर चप्पल पहनने तथा किसी भी प्रकार के आभूषण न पहनने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी सहित अन्य सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। प्रश्नपत्र के प्रवेश पत्र का प्रिंट एक ही तरफ से निकालकर लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड परीक्षा केंद्र में लाना आवश्यक है, अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यदि प्रवेश पत्र में फोटो अस्पष्ट या गलत छपा हो तो अभ्यर्थी दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर आएं। उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग किया जाएगा। निर्देशों का पालन न करने अथवा अनुचित साधनों के उपयोग पर अभ्यर्थी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button