छत्तीसगढ़

होम्योपैथी जगत को मिला नया प्रतिनिधित्व, डॉ. यशपाल बावरिया परिषद में शामिल

रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर रायपुर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. यशपाल बावरिया को छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथिक परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर उन्हें विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
डॉ. यशपाल बावरिया पिछले लगभग 20 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से जन-जन की सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने अपने चिकित्सकीय अनुभव और सेवाभाव से हजारों मरीजों का उपचार कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. यशपाल बावरिया छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत के पहले होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, जिनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button